खुर्जा में 15 साल की किशोरी से दुष्कर्म:जान से मारने की धमकी दी,डेयरी संचालक ने शौचालय में ले जाकर की गंदी हरकत...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 09, 2025

खुर्जा देहात थाना क्षेत्र में एक डेयरी संचालक द्वारा 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिवार ने सोमवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई है। घटना 30 अगस्त की सुबह 8 बजे की है। किशोरी दूध लेने डेयरी पर गई थी। आरोपी ने मौके का फायदा उठाकर उसे डेयरी के शौचालय में ले जाकर दुष्कर्म किया। परिजनों ने किशोरी को परेशान देखकर पूछताछ की। आरोपी ने किशोरी को धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो उसे और उसके परिवार को जान से मरवा देगा। तब उसने पूरी घटना बताई। इसके बाद पीड़ित परिवार सोमवार को थाने पहुंचा और न्याय की गुहार लगाई। देहात थाना प्रभारी शंशाक श्रीवास्तव ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026