बुलंदशहर में धारा 151 के तहत की गई कार्रवाई:पत्नी से झगड़ रहे पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 06, 2025
बुलंदशहर में कोतवाली पुलिस ने अपनी पत्नी से झगड़ा कर रहे एक पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई की है। कोतवाली प्रभारी यगदत्त शर्मा ने बताया कि आरोपी अपनी पत्नी के साथ झगड़ा कर रहा था और मारपीट भी कर रहा था। पीड़िता ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी अपनी पत्नी के साथ आए दिन झगड़ा और मारपीट करता था। प्रभारी शर्मा ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गांव चंद्रावठी निवासी आरोपी को गिरफ्तार किया। कोतवाली पुलिस महिलाओं को स्वावलंबी और जागरूक करने के लिए एक अभियान भी चला रही है। इस अभियान के तहत महिलाओं को पुलिस हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी जा रही है, ताकि वे अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक रहें।
Related Articles
बुलंदशहर में कमल हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ईंट और खून से सनी शर्ट बरामद की...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026
लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रशासन अलर्ट, तीन जिम सील:अवैध निर्माणों और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कार्रवाई हुई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026

बुलंदशहर में पति के टोकने पर तांत्रिक बोला- चुप कर:भूत भगाने के लिए महिला को गंगा में डुबोकर मारा,कुछ नहीं होगा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026