बुलंदशहर पुलिस ने रचा नया इतिहास,एक महीने में 156 मामलों में 192 अपराधियों को मिली सजा,10 को आजीवन कारावास....TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
June 12, 2025

बुलंदशहर पुलिस ने मई 2025 में ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। पुलिस की प्रभावी पैरवी से 156 मामलों में 192 अपराधियों को सजा दिलवाई गई।उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक द्वारा 1 जुलाई 2023 से शुरू किए गए !
इस अभियान में बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में यह सफलता मिली। अपर पुलिस अधीक्षक अपराध के पर्यवेक्षण में मॉनीटरिंग सेल, अभियोजन शाखा और कोर्ट कर्मचारियों ने मिलकर यह उपलब्धि हासिल की।
सजा पाने वाले अपराधियों में 10 को आजीवन कारावास की सजा मिली। गैंगस्टर एक्ट के 7 मामलों में 8 अपराधियों को 2-2 साल की सजा और जुर्माना लगाया गया।
एक मामले में धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत जिलाधिकारी द्वारा की गई संपत्ति जब्ती की कार्रवाई को न्यायालय ने मान्य ठहराया। इसके अलावा 7 मामलों में 8 अपराधियों को 10 साल से अधिक की सजा और अर्थदंड दिया गया। शेष 134 मामलों में 166 अपराधियों को 10 साल से कम की सजा सुनाई गई।
यह जनपद में ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत एक महीने में सबसे अधिक सजा का रिकॉर्ड है।
Related Articles

बुलंदशहर स्याना हिंसा में 38 दोषियों को सजा:इंस्पेक्टर सुबोध की हत्या,3 दिसंबर 2018 को हुई थी चिंगरावठी में हिंसा...TV Newsकल तक
By Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 02, 2025
मेरठ: किसान यूनियन मंडल अध्यक्ष के घर पर फायरिंग:अनिल चिकारा के किशोरपुर स्थित आवास पर अज्ञात व्यक्ति ने रात मे गोली चलाई... TV Newsकल तक
By Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 02, 2025
Delhi: शिक्षकों पर देशद्रोह का आरोप! SSC परीक्षा में धांधली, लाठीचार्ज और FIR पर क्या बोले ?...TV Newsकल तक
By Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 02, 2025