बुलंदशहर के स्याना में अवैध शराब पकड़ी:आबकारी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 पेटी शराब बरामद,आरोपी गिरफ्तार...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 03, 2025
स्याना में आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। नगर के मोहल्ला पूड़ावाला में छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति के घर से 17 पेटी अवैध देशी शराब बरामद की गई। इस कार्रवाई में आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। बरामद शराब की अनुमानित कीमत हजारों रुपये बताई जा रही है। सीओ प्रखर पांडेय ने बताया कि गुरुवार दोपहर आबकारी प्रवर्तन दल और पुलिस टीम क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चला रही थी। सूचना के आधार पर टीम ने तत्काल महेशचंद्र के घर पर छापेमारी की। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पूड़ावाला मोहल्ले में महेशचंद्र नामक व्यक्ति ने बिक्री के लिए शराब छिपा रखी है। तलाशी के दौरान घर से 17 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों के बीच हलचल देखी गई। आबकारी निरीक्षक नीरज राजोरिया ने बताया कि जनपद में अवैध शराब की तस्करी और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026