नरौरा गंगा बैराज पर बढ़ा गंगा का जलस्तर:1.70 लाख क्यूसेक डाउनस्ट्रीम में छोड़ा,1.85 लाख क्यूसेक पानी आया...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 03, 2025
नरौरा में चौधरी चरण सिंह गंगा बैराज पर गंगा नदी का जलस्तर लगातार उफान पर है। हरिद्वार एवं बिजनौर बैराज से डाउनस्ट्रीम में अधिक जल निकासी के चलते गंगा में पानी का स्तर बढ़ा है। गंगा बैराज कंट्रोल रूम के अनुसार मंगलवार को नरौरा बैराज की अपस्ट्रीम में 1.85 लाख क्यूसेक प्रति सेकंड की दर से जल की उपलब्धता रही, जबकि डाउनस्ट्रीम में 1.70 लाख क्यूसेक प्रति सेकंड की दर से पानी छोड़ा गया। साथ ही एलजीसी एवं पीएलजीसी नहरों में कुल 15,030 क्यूसेक प्रति सेकंड की दर से पानी प्रवाहित किया जा रहा है। गंगा के जलस्तर की जानकारी बुलंदशहर जिला प्रशासन के साथ-साथ सम्भल और अलीगढ़ जिला प्रशासन को भी भेजी जा रही है। सिंचाई विभाग हेड वर्क्स नरौरा के एसडीओ अंकित सिंह ने बताया कि फिलहाल बैराज का जलस्तर मीडियम फ्लड श्रेणी में है और अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। इसके अलावा बाढ़ नियंत्रण कक्ष लखनऊ और दिल्ली को भी सूचित किया गया है। उप जिलाधिकारी डिबाई मनीष कुमार ने गंगा तटवर्ती क्षेत्रों के लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नदी के किनारे अनावश्यक रूप से न जाएं और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत राजस्व विभाग अथवा बाढ़ नियंत्रण कक्ष को सूचित करने को कहा गया है।
Related Articles
बुलंदशहर के खुर्जा में 10 दिन से पेयजल आपूर्ति ठप:दी शिकायतें,लोग बाल्टियां लेकर पानी के लिए भटकने को मजबूर...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 24, 2026
भाकियू ने ट्रेड समझौतों का विरोध किया:प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर किसानों की आजीविका पर खतरा बताया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 24, 2026
बुलंदशहर को मिलेगा नया बाईपास:400 किसानों की जमीन होगी अधिग्रहित,92 करोड़ की परियोजना को मंजूरी...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 24, 2026