बुलंदशहर को मिलेगा नया बाईपास:400 किसानों की जमीन होगी अधिग्रहित,92 करोड़ की परियोजना को मंजूरी...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
June 24, 2026
बुलंदशहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रस्तावित 3.25 किलोमीटर लंबे जरगवां बाईपास के निर्माण को शासन से मंजूरी मिल गई है। करीब 92 करोड़ रुपए की लागत वाली इस परियोजना पर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने काम शुरू करने की तैयारियां तेज कर दी हैं। बाईपास बनने से क्षेत्र में ट्रैफिक जाम की समस्या कम होगी और भारी वाहनों को शहर के भीतर से नहीं गुजरना पड़ेगा। परियोजना के लिए करीब 9.75 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। इससे लगभग 400 किसान प्रभावित होंगे। भूमि अधिग्रहण पर करीब 23 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के अनुसार, जल्द ही भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
Related Articles
बुलंदशहर के खुर्जा में 10 दिन से पेयजल आपूर्ति ठप:दी शिकायतें,लोग बाल्टियां लेकर पानी के लिए भटकने को मजबूर...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 24, 2026
भाकियू ने ट्रेड समझौतों का विरोध किया:प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर किसानों की आजीविका पर खतरा बताया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 24, 2026
बुलन्दशहर में कोचिंग संस्थानों पर सघन सुरक्षा जांच अभियान:कमियां सुधारने के निर्देश,लखनऊ घटना के बाद प्रशासन अलर्ट...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 24, 2026