स्याना में शव को संदूक में छिपाया:18 महीने के बच्चे को पड़ोसी ने मार डाला,पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया...TV Newsकल तक
Reporter kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 15, 2025
स्याना के नित्यानंदपुर नंगली गांव में 18 माह के बच्चे माधव की उसके घर के पास रहने वाले युवक ने हत्या कर दी। उसका शव एक संदूक में छिपाया गया था। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। माधव, पुत्र पुष्पेंद्र, देर शाम से लापता था। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।पुलिस को सूचना मिलने पर शक के आधार पर आरोपी के घर की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बच्चे का शव एक बक्से में रजाई के नीचे दबा हुआ मिला। पुलिस के अनुसार, आरोपी बच्चे की हत्या करने के बाद परिजनों के साथ उसकी तलाश में शामिल होने का नाटक कर रहा था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना थाना नरसेना क्षेत्र के नित्यानंदपुर नंगली गांव की है। इस जघन्य वारदात की जानकारी मिलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर रोष है। मृतक माधव के दादा राजकुमार का कहना है कि बच्चा मंगलवार को शाम करीब 5 बजे घर के बाहर खेल रहा था। तभी पड़ोस का रहने वाला अंकुश आया और बच्चे को उठा ले गया। हमारी उसके घर वालों से कोई रजिंश नहीं है। कभी हमारे बड़े बुजुर्गों का पहले का झगड़ा था। जो बाद में सुलझ गया। कल देर शाम जब माधव लापता हुआ तो अकुंश भी साथ में था। वह पुलिस और गांव के लोगों के साथ माधव को ढूंढ रहा था। एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि थाना नरसेना के गांव नित्यानंदपुर नगली में एक 18 माह के बच्चे के संबंध में हत्या के मामले की सूचना प्राप्त हुई। शक होने पर पुलिस ने आरोपी के घर में जब तलाशी ली तो मामले का खुलासा हुआ। जिसके तहत बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच की गई तो उसके पड़ोसी के घर से बरामद हुआ। प्रथम दृष्टया में मामला बच्चे की गला दबाकर हत्या का सामने आया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Related Articles
बुलंदशहर में कमल हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ईंट और खून से सनी शर्ट बरामद की...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026
लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रशासन अलर्ट, तीन जिम सील:अवैध निर्माणों और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कार्रवाई हुई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026

बुलंदशहर में पति के टोकने पर तांत्रिक बोला- चुप कर:भूत भगाने के लिए महिला को गंगा में डुबोकर मारा,कुछ नहीं होगा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026