गंगा का जलस्तर बढ़ने से अनूपशहर में चिंता:भैरिया हरिद्वारपुर में कटान का खतरा,बिजनौर बैराज से छोड़ा 1.80 लाख क्यूसेक पानी...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 05, 2025
अनूपशहर में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बिजनौर बैराज से सुबह 1.80 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। यह पानी कल दोपहर तक अनूपशहर पहुंचने की संभावना है। सिंचाई विभाग ड्रेनेज के जेई उमेश कुमार के अनुसार, पहाड़ों पर हो रही बारिश के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। कल की तुलना में आज 14 हजार क्यूसेक कम पानी छोड़ा गया है। एसडीएम अनूपशहर प्रियंका गोयल ने स्थिति को नियंत्रण में बताया है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है। बाढ़ चौकियां अलर्ट मोड पर हैं। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने भैरिया हरिद्वारपुर और मोहल्ला मदार गेट स्थित मल्लाह बस्ती के कटान स्थलों का निरीक्षण किया है।एसडीओ अनुज तिवारी ने बताया कि कटान स्थलों की रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। ग्राम भैरिया हरिद्वारपुर के निवासियों ने चिंता जताई है कि गंगा का कटान गांव से मात्र 40-50 मीटर दूर है। अनूपशहर में गंगा के प्लेटफॉर्म पर करीब 1 फुट पानी जमा है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर कटान नहीं रोका गया तो पूरा गांव गंगा में समा सकता है। उन्होंने जल्द से जल्द कटान रोकने की मांग की है।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026