स्याना में पुलिस मुठभेड़ में 2 बदमाश घायल:3 लुटेरे गिरफ्तार,ज्वैलर्स से लूटे गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 10, 2025
स्याना में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गए। थाना नरसैना पुलिस और स्वाट टीम ने तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इन बदमाशों ने 5 सितंबर को एक सर्राफा व्यापारी से सोने-चांदी के आभूषण और 20 हजार रुपये की लूट की थी। पुलिस को 10 सितंबर को केला मोड़ बैरियर पर तीन संदिग्ध बाइक सवार दिखाई दिए। रोकने का प्रयास करने पर वे भागने लगे। जलालपुर रास्ते पर पुलिस ने घेराबंदी की। बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल हुए। घायल बदमाशों की पहचान फैजान और राकेश उर्फ रिंकू के रूप में हुई है। फैजान हापुड़ के शेरपुर का रहने वाला है और वर्तमान में गौतमबुद्धनगर में रहता है। तीसरे बदमाश का नाम वसीम है। राकेश हापुड़ के पिलखुआ का और वसीम बहादुरगढ़ का निवासी है बदमाशों से 4 किलो 550 ग्राम चांदी, 77 नग सोने की नाक की लौंग, दो तमंचे 315 बोर, चार कारतूस और एक अपाचे बाइक बरामद हुई है। थाना नरसैना में इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026