बुलंदशहर में इको कार से वारदात करने वाले 2 महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार:लिफ्ट देकर यात्रियों से चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 17, 2025
बुलंदशहर पुलिस ने सिकंद्राबाद थाना क्षेत्र से एक बड़े अंतर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। नॉर्मल स्कूल के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने 2 पुरुष और 2 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपी इको कार में यात्रियों को लिफ्ट देकर उनके सामान की चोरी करते थे। पुलिस ने आरोपियों से 25 हजार रुपये नकद, चोरी के आभूषण और अवैध हथियार बरामद किए हैं। साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई इको कार भी जब्त की गई है। गिरफ्तार आरोपियों में बुलंदशहर के राजेंद्र, मेरठ के अर्जुन, मेरठ की रीना और बुलंदशहर की धोनी उर्फ पारो शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने कई जिलों, दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में 50 से अधिक वारदातों को अंजाम देना कबूल किया है। सिकंद्राबाद क्षेत्र में भी इन्होंने कई वारदातें की हैं। गिरोह घरों में चोरी करने के साथ-साथ कार में सवारी बैठाकर उनके बैग से सामान चुराता था। इनमें लाखों की नकदी और चांदी के आभूषण चोरी किए गए।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026