बुलंदशहर में ऑटो-ई-रिक्शा की टक्कर,वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त,2 की मौत:तीन गंभीर घायल...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
June 30, 2026
बुलंदशहर के सिकंदराबाद नेशनल हाईवे-34 पर मंगलवार सुबह करीब 9 बजे ऑटो और ई-रिक्शा की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने बताया कि तीनों घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। इस दुर्घटना में फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी शबीर (55) पुत्र अलीशेर और मोहल्ला कुत्ते की कब्र निवासी बिन्नामी (56) पुत्र छिद्दा सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई दुर्घटना के कारण नेशनल हाईवे-34 पर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे यातायात कुछ समय के लिए बाधित रहा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात को सामान्य किया। कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने जानकारी दी कि दोनों मृतकों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
Related Articles
गणेश विसर्जन से लौट रहे श्रद्धालुओं का 'छोटा हाथी' पलटा:अनूपशहर से लौटते समय दो गंभीर घायल, हाईवे पर लगा लंबा जाम...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026
राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद सांसद भोला सिंह नरसेना पहुंचे:जेसीबी से हुई फूलों की बारिश, ग्रामीणों ने रोड शो में किया जोरदार स्वागत...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026
काटने के बाद युवक ने डिब्बे में बंद किया सांप:खुद लेकर पहुंचा अस्पताल; डॉक्टरों ने बचाई जान...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026