अमरगढ़ में 201 श्याम प्रेमियों ने निकाली निशान यात्रा:राधा अष्टमी पर श्याम भक्ति में डूबा कस्बा अमरगढ़, रात 8 बजे से मधुर भजनों का गुणगान...TV Newsकल तक

RKRTNत

Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक

September 20, 2026

अमरगढ़ में 201 श्याम प्रेमियों ने निकाली निशान यात्रा:राधा अष्टमी पर श्याम भक्ति में डूबा कस्बा अमरगढ़, रात 8 बजे से मधुर भजनों का गुणगान...TV Newsकल तक

अमरगढ़ में 201 श्याम प्रेमियों ने निकाली निशान यात्रा:राधा अष्टमी पर श्याम भक्ति में डूबा कस्बा अमरगढ़, रात 8 बजे से मधुर भजनों का गुणगान

राधा अष्टमी के मौके पर 19 सितंबर शनिवार को अमरगढ़ में श्री श्याम परिवार ने एक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसकी शुरुआत 201 श्याम प्रेमियों द्वारा बाबा श्याम का निशान लेकर निकाली गई निशान यात्रा से हुई। इस यात्रा में अमरगढ़ और आसपास के गांवों से सैकड़ों श्याम प्रेमी शामिल हुए। भक्ति गीतों और बाबा श्याम के जयकारों से पूरे कस्बे का माहौल भक्तिमय हो गया। पारंपरिक कपड़े पहने महिलाएं हाथों में बाबा श्याम का ध्वज लिए अमरगढ़ के कई रास्तों से गुजरीं। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह निशान यात्रा का स्वागत किया। श्याम बाबा के जयकारों से कस्बे की गलियां गूंज उठीं।

Published on September 20, 2026 by Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
    Built with v0