बुलंदशहर में लापता अधेड़ का शव झाड़ियों में मिला:गले में अंगोछे से कसा था, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका...TV Newsकल तक

RKRTNत

Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक

September 20, 2026

बुलंदशहर में लापता अधेड़ का शव झाड़ियों में मिला:गले में अंगोछे से कसा था, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका...TV Newsकल तक

बुलंदशहर में लापता अधेड़ का शव झाड़ियों में मिला:गले में अंगोछे से कसा था, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

बुलंदशहर के छतारी थाना क्षेत्र में एक 45 साल के व्यक्ति का शव संदिग्ध हालत में मिला है। वह शुक्रवार शाम से लापता थे। शनिवार सुबह उनका शव गांव के बाहर सड़क किनारे मिला। मृतक के गले में अंगोछा लिपटा हुआ था, जिससे परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव के कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। छतारी निवासी अशोक (45) पुत्र देवेंद्र शुक्रवार शाम करीब 6 बजे घर से किसी काम के लिए निकले थे। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटे, तो परिजनों ने रातभर उनकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। शनिवार सुबह करीब 6 बजे ग्रामीणों ने अशोक को सड़क किनारे बेसुध पड़ा देखा।परिवार ने जताई हत्या कि आशंका अशोक के गले में अंगोछा कसा हुआ था। इसे देखकर ग्रामीणों ने आशंका जताई कि उनकी गला घोंटकर हत्या की गई है और शव को सड़क किनारे फेंका गया है। अशोक की पत्नी की करीब पांच वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी थी। वह गांव में अकेले रहते थे और रोजाना मजदूरी कर अपना जीवन-यापन करते थे।वअशोक अपने पीछे 25 साल के बेटे अभिषेक और तीन बेटियों रोशनी (26), तनु (24) व मनु (19) को छोड़ गए हैं।बेटा अभिषेक गुरुग्राम में एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में नौकरी करता है और वहीं रहता है।

Published on September 20, 2026 by Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
    Built with v0