यूपी कांग्रेस का बड़ा लक्ष्य:बूथ स्तर तक संगठन मजबूत कर 2027 में सरकार बनाने की तैयारी...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 26, 2025
बुलंदशहर में कांग्रेस ने संगठन सृजन अभियान के तहत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। शिकारपुर बाईपास रोड स्थित एक निजी मैरिज होम में सोमवार शाम 5 बजे जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी की समीक्षा बैठक हुई। जोन प्रभारी संजय कपूर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पार्टी का भविष्य कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण पर निर्भर है। कपूर ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर कांग्रेस की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। पूर्व विधायक गजराज सिंह और अनिल यादव ने संगठन सृजन अभियान को पार्टी की रीढ़ बताया। कॉर्डिनेटर नरेंद्र राठी और राष्ट्रीय प्रवक्ता निगहत अब्बास ने बूथ स्तर पर टीमों के गठन की आवश्यकता बताई। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का साथ देने का संकल्प लिया। उन्होंने युवाओं और महिलाओं की भागीदारी पर विशेष जोर दिया। उन्होंने देश और संविधान की रक्षा के लिए एकजुट होने का निर्णय लिया। बैठक में आगामी पंचायत और विधानसभा चुनाव 2027 की रणनीति पर भी चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बुलंदशहर की जनता भाजपा की नीतियों से परेशान है। बैठक का संचालन आशु कुरैशी और प्रशांत बाल्मीकि ने किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने की । इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान, वीरेंद्र शर्मा एड, मनीष चतुर्वेदी, ऋषि गौतम, मुकेश रजक, किशन चौधरी, प्रशांत बाल्मिकी, विजय जैनवाल, प्रमोद कौशिक, कृष्ण मोहन सिंह, नितिन शर्मा, शकील अहमद, मिंटू चौधरी, डॉ शखावत, नरेश बाल्मिकी, इमरान फरीदी, हनीफ बेग, डॉ सईद, मुनाजिम खान, राजेंद्र जाटव, साहिल शाह, युधिष्ठिर शर्मा ,पूजा चौधरी, आरजू, प्रवेश शर्मा, विमलेश बाल्मिकी, खुशनसीब चौधरी, राजेंद्र प्रजापति, फिरोज खान, हरिनकिशन, लक्ष्मी नारायण शर्मा, धर्मेंद्र सिरोही, रिक्की सिरोही आदि मौजूद रहे
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026