अभिषेक त्यागी बोले- भाजपा सरकार जाति-धर्म की राजनीति कर रही:जिससे आमजन काफी परेशान हैं,चारों ओर भ्रष्टाचार का बोलबाला है,2027 में सरकार बदलेगी...TV Newsकल तक
Reporter kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 16, 2025
स्याना में राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल ने बुधवार को जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक त्यागी ने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार और जाति-धर्म की राजनीति करने का आरोप लगाया। यह सम्मेलन नगर के नवरत्न फार्म हाउस में आयोजित किया गया था। त्यागी ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार में चारों ओर भ्रष्टाचार का बोलबाला है, जिससे आमजन काफी परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा केवल जाति-धर्म के नाम पर लोगों को बांटने का काम कर रही है। राष्ट्रीय महासचिव ने दावा किया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी का जन आधार लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी पश्चिमी उत्तर प्रदेश से भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी। उन्होंने कहा कि यह सरकार लोगों को ठगने का काम कर रही है। त्यागी ने मौजूदा सरकार पर जीएसटी कम करने के नाम पर शिक्षा क्षेत्र में काम आने वाली वस्तुओं पर कोई जीएसटी कम न करने का आरोप भी लगाया। सम्मेलन के बाद मुख्य अतिथि अभिषेक त्यागी ने नगर निवासी जितेंद्र त्यागी उर्फ सोनू को पार्टी का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर नरेंद्र त्यागी, विपुल त्यागी, अरविंद त्यागी, तुषार त्यागी, विवेक त्यागी, योगेश त्यागी, निर्दोष त्यागी, राहुल त्यागी, सोनिया त्यागी और शिवकुमार त्यागी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Related Articles
बुलंदशहर में कमल हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ईंट और खून से सनी शर्ट बरामद की...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026
लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रशासन अलर्ट, तीन जिम सील:अवैध निर्माणों और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कार्रवाई हुई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026

बुलंदशहर में पति के टोकने पर तांत्रिक बोला- चुप कर:भूत भगाने के लिए महिला को गंगा में डुबोकर मारा,कुछ नहीं होगा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026