बुलंदशहर में 24 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौत:खुर्जाघायल होकर सड़क पर तड़पता रहा मृतक, से लौटते समय हुआ हादसा...TV Newsकल तक
Reporter kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 15, 2025
बुलंदशहर के अरनिया ब्लॉक के सुर जावली गांव निवासी 24 वर्षीय विशाल पुत्र स्वर्गीय मुकेश की खुर्जा में एक सड़क हादसे में मौत हो गई। यह घटना मंगलवार की रात खुर्जा के मुंडाखेड़ा चौराहे के पास हुई, जब विशाल निजी कार्य से खुर्जा से लौट रहा था।
राहगीर ने पुलिस को सूचना दी...
एक राहगीर ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल विशाल को खुर्जा के सूरजमल जातीय अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान ही विशाल के परिजनों को घटना की जानकारी मिली और वे अस्पताल पहुंचे। कुछ समय बाद डॉक्टरों ने विशाल को मृत घोषित कर दिया।
घायल होकर सड़क पर पड़ा रहा...
जानकारी के अनुसार, विशाल खुर्जा में अपने एक दोस्त की चार पहिया गाड़ी देकर अपनी मोटरसाइकिल से वापस आ रहा था। रात करीब 11 बजे मंडाखेड़ा चौराहे के पास उसकी मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में विशाल गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर पड़ा रहा।
पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया शव...
विशाल को मृत घोषित किए जाने के बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बुलंदशहर भेज दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव आज दोपहर करीब 1 बजे सुर जावली गांव पहुंचा। यह खबर सुनते ही पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण विशाल के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े।
Related Articles
बुलंदशहर में कमल हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ईंट और खून से सनी शर्ट बरामद की...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026
लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रशासन अलर्ट, तीन जिम सील:अवैध निर्माणों और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कार्रवाई हुई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026

बुलंदशहर में पति के टोकने पर तांत्रिक बोला- चुप कर:भूत भगाने के लिए महिला को गंगा में डुबोकर मारा,कुछ नहीं होगा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026