बुलंदशहर में पीईटी परीक्षा आज:25 केंद्रों पर सीसीटीवी और बायोमैट्रिक की व्यवस्था,46 हजार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 06, 2025
बुलंदशहर में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा आज से शुरू हो रही है। जिले में कुल 46,944 परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा दो दिन में चार पालियों में आयोजित की जाएगी। नगर क्षेत्र में 25 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक होगी। दूसरी पाली दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक चलेगी। प्रत्येक पाली में 11,736 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। फर्जीवाड़े को रोकने के लिए सभी परीक्षार्थियों की बॉयोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज की जाएगी। सात जोनल मजिस्ट्रेट, 25 स्टेटिक मजिस्ट्रेट और 25 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। केंद्रों के आसपास पुलिस बल तैनात किया गया है। जिलाधिकारी श्रुति के निर्देश पर परीक्षा के दौरान फोटो स्टेट दुकानें और कोचिंग संस्थान बंद रहेंगे। आयोग की एक विशेष टीम परीक्षा प्रक्रिया पर नजर रखेगी।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026