स्याना में बदमाशों ने ज्वैलर्स से 25 लाख रुपए लूटा: गहने और नकदी छीना,अमरोहा से घर लौट रहे थे पिता-पुत्र...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 06, 2025
स्याना के नरसैना थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम को बाइक सवार बदमाशों ने ज्वैलर्स से लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। व्यापारी अशोक (50 वर्ष) अपने पुत्र टिंकू के साथ अमरोहा स्थित दुकान से स्कूटी पर घर लौट रहे थे। बुगरासी गांव के रहने वाले अशोक सोने-चांदी का व्यवसाय करते हैं। रास्ते में दो बाइक पर सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने व्यापारी से चांदी के आभूषणों का बैग और नकदी छीन ली। लूट का सामान लेकर बदमाश अमरोहा की तरफ फरार हो गए। पीड़ित का कहना है कि बदमाश पहले से ही घात लगाए बैठे थे। सूचना मिलते ही एसएसपी दिनेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। स्वाट टीम, सर्विलांस टीम और फील्ड यूनिट को तैनात किया गया है। अमरोहा पुलिस से भी सहयोग लिया जा रहा है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। घटना के जल्द खुलासे के लिए टीमें गठित की गई हैं।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026