25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल:बुलंदशहर में गैंगस्टर एक्ट का आरोपी गिरफ्तार, तमंचा और बाइक बरामद...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 19, 2026
25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल:बुलंदशहर में गैंगस्टर एक्ट का आरोपी गिरफ्तार, तमंचा और बाइक बरामद
बुलंदशहर के नरौरा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार रुपए का इनामी बदमाश धनेश गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ शनिवार सुबह करीब 4 बजे वाजिदपुर बंबे के पास हुई। नरौरा पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार एक युवक को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखते ही आरोपी ने बाइक से भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे रोकने का प्रयास किया तो आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।
Related Articles
बहीपुर दोराहे से जहांगीराबाद सड़क के लिए 4.61 करोड़ मंजूर:लंबे समय से खराब सड़क के दिन बहुरेंगे, विधायक संजय शर्मा ने दी जानकारी...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 19, 2026
बुलंदशहर में किसान की हत्या के बाद पैर काटा:फर्श धोकर सबूत मिटाने की कोशिश, परिवार पर शक...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 19, 2026
बुलंदशहर में नए आपराधिक कानून बताए:पुलिस को भारतीय न्याय संहिता समेत 3 नए एक्ट की जानकारी दी...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 19, 2026