बुलंदशहर में किसान की हत्या के बाद पैर काटा:फर्श धोकर सबूत मिटाने की कोशिश, परिवार पर शक...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 19, 2026
बुलंदशहर में किसान की हत्या के बाद पैर काटा:फर्श धोकर सबूत मिटाने की कोशिश, परिवार पर शक
शिकारपुर थाना क्षेत्र के नरेंद्रपुर रनाइच गांव में 50 वर्षीय किसान लालाराम प्रजापति की हत्या के 24 घंटे बाद भी पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है। हालांकि, फॉरेंसिक जांच और मौके पर मिले सबूतों से शक की सुई परिवार और बेहद करीबी लोगों की तरफ घूम गई है। शुरुआती जांच में मिली संदिग्ध परिस्थितियों को देखते हुए कोतवाली पुलिस शुक्रवार को इस हत्याकांड का खुलासा कर सकती है। बुधवार रात हुई इस घटना में हत्यारों ने लालाराम की दाहिनी टांग घुटने के ऊपर से काट दी थी। उनका शव बृहस्पतिवार सुबह घर के बाहर गली में मिला। परिजनों ने बताया कि लालाराम छत पर सोए थे। लेकिन जांच के दौरान मकान के निचले हिस्से में बंद कमरों के दरवाजों और फर्श पर खून के ताजे निशान मिले हैं। फर्श को धोकर सबूत मिटाने की कोशिश घर में रखा वाइपर भी खून से सना हुआ पाया गया है। इससे साफ पता चलता है कि हत्या के बाद फर्श को धोकर सबूत मिटाने की कोशिश की गई थी। पुलिस के सामने यह बड़ा सवाल है कि अगर लालाराम छत पर सो रहे थे, तो खून के निशान बंद कमरों के भीतर और वाइपर पर कैसे आए।
Related Articles
बहीपुर दोराहे से जहांगीराबाद सड़क के लिए 4.61 करोड़ मंजूर:लंबे समय से खराब सड़क के दिन बहुरेंगे, विधायक संजय शर्मा ने दी जानकारी...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 19, 2026
बुलंदशहर में नए आपराधिक कानून बताए:पुलिस को भारतीय न्याय संहिता समेत 3 नए एक्ट की जानकारी दी...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 19, 2026
बुलंदशहर में रेत से भरे ट्रक के नीचे दबा मासूम:एक घंटे बाद निकला, जिला अस्पताल रेफर; गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 19, 2026