बिजली विभाग के संविदाकर्मी को मिले न्याय:25 लाख मुआवजे की मांग,सपा मजदूर सभा ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 23, 2025
बुलंदशहर में विद्युत विभाग के संविदाकर्मी अमित पाल सिंह पिछले चार महीने से कोमा में हैं। वह 29 मई को शट डाउन लेने के बाद बिजली छोड़े जाने से घायल हुए थे। इस मामले में सपा मजदूर सभा ने कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। सपा मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष राम कुमार यादव ने कहा कि जेई की लापरवाही के कारण अडोली गांव के अमित पाल की यह स्थिति हुई है। साथ ही पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपए का मुआवजा देने और उच्च स्तरीय जांच की मांग भी की है। उन्होंने अमित का उच्चतम इलाज कराने की मांग की है। प्रदर्शन में कई सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026