बुलंदशहर से 28 जून को जानी थी बारात:प्रेमिका ने प्रेमी के घर पहुंचकर तुड़वाई सगाई,दो साल तक यौनशोषण करने का आरोप...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
June 26, 2026
बुलंदशहर जिले के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के दारापुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी के घर पहुंचकर उसकी सगाई रुकवा दी। युवती का आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर दो साल तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और अब चुपके से दूसरी जगह शादी कर रहा था मुरादपुर निवासी धर्मवती (पुत्री विजय) और दारापुर निवासी सूर्य गिरी (पुत्र रामराज गिरी) के बीच पिछले दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। धर्मवती का कहना है कि सूर्य गिरी ने उससे शादी करने का वादा किया था और इस दौरान उसका शारीरिक शोषण भी किया। बुधवार, 25 जून को धर्मवती को जानकारी मिली कि सूर्य गिरी की सगाई अलीगढ़ की एक युवती से हो रही है। उसे यह भी पता चला कि आगामी 28 जून को उसकी बारात अलीगढ़ जाने वाली है। धोखे का पता चलते ही धर्मवती तुरंत अहमदगढ़ थाने पहुंची। इसके बाद वह सीधे प्रेमी सूर्य गिरी के दारापुर स्थित घर पहुंच गई। युवती के वहां पहुंचते ही शादी की तैयारियों में जुटे घर में हंगामा मच गया। उसके विरोध और अपनी आपबीती बताने के बाद आखिरकार प्रेमी की सगाई तोड़ दी गई। इस मामले पर एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्यवाही कर रही है।
Related Articles
बुलंदशहर में जिला पंचायत का विकास कार्य रुका:देवराला गांव में आम रास्ते पर अवैध कब्जा,एएमए ने बैठाई जांच...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 26, 2026
निर्माणाधीन मकान से गिरकर मजदूर की मौत:बुलंदशहर में परिजनों ने ठेकेदार-मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 26, 2026
टाटा कंपनी के नाम पर बेची जा रही नकली चाय:40 किलो चाय ज़ब्त,कंपनी के अफसर की शिकायत पर खाद्य टीम का छापा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 26, 2026