बुलंदशहर में दो पक्षों में चले लात-घूंसे:स्कूटी टकराने पर महिला से मारपीट,पुलिस ने 3 लोगों को पकड़ा...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 10, 2025
बुलंदशहर के कोतवाली देहात क्षेत्र में स्कूटी टकराने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों का शांति भंग की धाराओं में चालान किया है। यह घटना बुधवार देर रात यमुनापुरम स्थित पीएनबी बैंक के सामने हुई। जानकारी के अनुसार, दो स्कूटियों की टक्कर के बाद एक स्कूटी पर सवार तीन युवकों ने दूसरी स्कूटी पर सवार महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी। महिला के पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने आरोपियों की पिटाई की। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। महिला के परिजनों ने पुलिस को शिकायत भी दी। झगड़े की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया। कोतवाली देहात प्रभारी नीरज मलिक ने बताया कि तीनों आरोपियों का शांति भंग की धाराओं में चालान किया गया है और मामले में आगे की जांच की जा रही है।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026