सिपाही ने खुद को गोली मारी, कहता था-मुझे मरना है:3 महीने पहले नौकरी लगी थी, साथी बोला- प्रेमिका की शादी के बाद तनाव में था...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
July 17, 2026
सिपाही ने खुद को गोली मारी, कहता था-मुझे मरना है:3 महीने पहले नौकरी लगी थी, साथी बोला- प्रेमिका की शादी के बाद तनाव में था
बुलंदशहर में गुरुवार तड़के 3 बजे सिपाही ने सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। साथी सिपाही ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन उसने उसे भी गोली मारने की धमकी दी, फिर हवाई फायरिंग कर दी। साथी सिपाही भागकर चौकी इंचार्ज को जानकारी देने पहुंचा। इस बीच, उसने गर्दन से राइफल सटाकर गोली चला दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो देखा उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस के मुताबिक, मृतक सिपाही का नाम सुधीर ठाकुर (25) है। 3 महीने पहले ही उसकी नौकरी लगी थी। साथी सौरभ ने बताया कि सुधीर जिस लड़की को चाहता था उसकी एक महीने पहले शादी हो गई थी। इसके बाद से वह तनाव में रहता था। कई बार सुधीर को साथियों ने समझाने की कोशिश की। लेकिन वह बार-बार कहता था- मुझे मरना है। मामला औरंगाबाद कस्बे के लखावटी पुलिस चौकी क्षेत्र का है। सिपाही सुधीर मूल रूप से आगरा के इरादतनगर क्षेत्र के संगेचा गांव का रहने वाला था। तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। बड़े भाई कृष्णा (32) गांव में खेती करते हैं, जबकि छोटा भाई पवन (21) पढ़ाई कर रहा है। मां गुड्डी देवी और पिता जगवीर खेती कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।
Related Articles
पश्चिमी यूपी अध्यक्ष नवाब सिंह नागर बुलंदशहर में:कार्यकर्ताओं को सभी 7 विधानसभा सीटें जीतने का मंत्र दिया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • July 17, 2026
बुलंदशहर में बीच सड़क डबल मर्डर, 15 मिनट तक फायरिंग:3 हजार के लिए दो युवकों के सीने पर गोली मारी, कार चढ़ाई; गांव में फोर्स तैनात...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • July 17, 2026
तेज रफ्तार कैंटर और खड़े टैंकर के बीच में दबने से ई-रिक्शा चालक की...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • July 17, 2026