बुलंदशहर में पोते ने दादी और बुआ को पीटा:आईफोन और 3 लाख रुपये के लिए बेरहमी से पीटा, वीडियो आया सामने...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 17, 2026
बुलंदशहर में पोते ने दादी और बुआ को पीटा:आईफोन और 3 लाख रुपये के लिए बेरहमी से पीटा, वीडियो आया सामने
बुलंदशहर के कोतवाली नगर क्षेत्र के बहलिमपुरा गांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बुधवार को यहां एक पोते ने अपनी बुजुर्ग दादी और बुआ की बुरी तरह पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में लोग हैरान हैं। जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक पिछले कुछ समय से अपने परिवार पर महंगे शौक पूरे करने का दबाव बना रहा था। परिवार ने हाल ही में उसकी जिद पूरी करते हुए उसे एक नई बाइक खरीदकर दी थी। इसके बावजूद युवक का मन नहीं भरा। अब वह परिवार से एक महंगा आईफोन और 3 लाख रुपये नकद की मांग कर रहा था। जब बुजुर्ग दादी और बुआ ने यह मांग पूरी करने से इनकार किया, तो आरोपी गुस्से में आ गया और दोनों पर हमला कर दिया।
Related Articles
औरंगाबाद में 'फिलिस्तीन जिंदाबाद' नारे लगे:युवक ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, विहिप ने सख्त कार्रवाई की मांग की...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 17, 2026
ठगी के पैसों के लिए विधवा को सड़क पर घसीटा:छेड़खानी और मारपीट का आरोप, SSP से लगाई न्याय की गुहार; जांच के निर्देश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 17, 2026
50 साल बाद पत्नी ने पति से मांगा तलाक:बुलंदशहर में बेटे दोनों को अलग-अलग रखते थे; दूरियां बढ़ीं, झगड़े होने लगे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 17, 2026