50 साल बाद पत्नी ने पति से मांगा तलाक:बुलंदशहर में बेटे दोनों को अलग-अलग रखते थे; दूरियां बढ़ीं, झगड़े होने लगे...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 17, 2026
50 साल बाद पत्नी ने पति से मांगा तलाक:बुलंदशहर में बेटे दोनों को अलग-अलग रखते थे; दूरियां बढ़ीं, झगड़े होने लगे
बुलंदशहर में शादी के 50 साल बाद पत्नी ने पति से तलाक मांग लिया। पत्नी की उम्र 70 साल और पति की उम्र 75 साल है। बुजुर्ग दंपती को बेटे अलग-अलग रखते थे। इस कारण दोनों में मुलाकात कम होती थी। बातचीत भी पहले जैसी नहीं रही। धीरे-धीरे दूरियां बढ़ती गईं। बुजुर्ग दंपती में गलतफहमियों से झगड़े होने लगे। पति-पत्नी में विवाद बढ़ने पर मामला पुलिस तक पहुंचा। बुधवार को महिला परामर्श केंद्र में दोनों की काउंसिलिंग शुरू हुई। काउंसलर्स ने दोनों को समझाने की कोशिश की। कहा- आप दोनों की उम्र हो चुकी है। ऐसे में एक-दूसरे के साथ रहना जरूरी है। एक दूजे का सहारा बनिए, लेकिन बुजुर्ग महिला नहीं मानीं। वह तलाक पर अड़ी थीं। अंत में ये तय हुआ कि दोनों अलग रहेंगे। पति, पत्नी को हर महीने 5 हजार गुजारा भत्ता देगा।
Related Articles
औरंगाबाद में 'फिलिस्तीन जिंदाबाद' नारे लगे:युवक ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, विहिप ने सख्त कार्रवाई की मांग की...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 17, 2026
बुलंदशहर में पोते ने दादी और बुआ को पीटा:आईफोन और 3 लाख रुपये के लिए बेरहमी से पीटा, वीडियो आया सामने...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 17, 2026
ठगी के पैसों के लिए विधवा को सड़क पर घसीटा:छेड़खानी और मारपीट का आरोप, SSP से लगाई न्याय की गुहार; जांच के निर्देश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 17, 2026