खुर्जा में महिला प्रधान से छेड़छाड़:पुलिस ने छुड़ाया,3 लोगों ने घर में बंधक बनाकर की अश्लील हरकतें...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
July 14, 2025

बुलंदशहर के खुर्जा तहसील के अरनिया थाना क्षेत्र में महिला प्रधान के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।
महिला प्रधान जब मायके जा रही थीं, शनिवार को गांव के तीन लोग रास्ते में घात लगाकर बैठे थे।
तब आरोपियों ने उन्हें खींचकर घर में बंधक बना लिया। करीब एक घंटे तक उन्होंने महिला को बंधक बनाकर रखा।
आरोपियों ने महिला प्रधान को एक कमरे में बंद कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने महिला के साथ अश्लील हरकतें की।
पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर महिला प्रधान को बंद मकान से बाहर निकाला।
मोहल्ले की एक महिला ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पीड़िता को डॉक्टरी जांच के लिए अस्पताल भेजा गया।
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि थाने में कोई कार्रवाई नहीं हुई। जांच में महिला को कई जगह अंदरूनी चोटें मिलीं।
इसके बाद उन्होंने एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। मामले में खुर्जा की सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि मामले में पुलिस की कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है।
उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। जॉच पड़ताल के बाद सारा मामला सामने आएगा।
महिला के परिजनों ने बताया कि अरनिया थाना प्रभारी ने शिकायत के बाद भी कोई कारवाई नहीं की है
पुलिस जांच पड़ताल के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की करेगी।
जिसके कारण उन्हें एसपी देहात को शिकायत देने बुलंदशहर कार्यालय आना पड़ा है
Related Articles

बुलंदशहर स्याना हिंसा में 38 दोषियों को सजा:इंस्पेक्टर सुबोध की हत्या,3 दिसंबर 2018 को हुई थी चिंगरावठी में हिंसा...TV Newsकल तक
By Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 02, 2025
मेरठ: किसान यूनियन मंडल अध्यक्ष के घर पर फायरिंग:अनिल चिकारा के किशोरपुर स्थित आवास पर अज्ञात व्यक्ति ने रात मे गोली चलाई... TV Newsकल तक
By Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 02, 2025
Delhi: शिक्षकों पर देशद्रोह का आरोप! SSC परीक्षा में धांधली, लाठीचार्ज और FIR पर क्या बोले ?...TV Newsकल तक
By Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 02, 2025