अनूपशहर में 30-40 लोगों ने घर में घुसकर की मारपीट:महिलाओं से छेड़छाड़,परिवार पर हमला, मुकदमा दर्ज...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 18, 2025
बुलंदशहर के अनूपशहर थाना क्षेत्र के एक ग्राम में एक परिवार पर हमले का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, 10 अगस्त को रात करीब 10 बजे पीडित अपने बच्चों के साथ घर पर बैठा था। इसी दौरान गांव के ही तीन ज्ञात लोगो के साथ 30-40 अज्ञात लोग लाठी-डंडों से लैस होकर उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने पीडित, उनकी बेटी, पत्नी और भाई की पत्नी के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं, आरोपियों ने महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की और अभद्र व्यवहार किया। कोतवाली प्रभारी अनूपशहर धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। जांच शुरू कर दी गई है और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026