बुलंदशहर में सैकड़ों शिक्षकों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन:टीईटी पास का फरमान वापस लेने की मांग,30 साल पुराने नियम को बदलने का विरोध...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 17, 2025
बुलंदशहर में शिक्षकों ने टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) पास करने के नए नियम का विरोध किया है। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले सैकड़ों शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार शर्मा ने नए नियम पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि जब शिक्षकों की नियुक्ति हुई, तब टीईटी पास करना अनिवार्य नहीं था। शिक्षकों ने उस समय के सभी मानदंड पूरे किए थे। शिक्षक संघ ने इस नियम को तुरंत वापस लेने की मांग की है। शर्मा ने बताया कि 30 साल के कार्यकाल के बाद शिक्षकों से 2011 में आए कानून को मानने को कहा जा रहा है। प्रदर्शनकारी शिक्षकों का कहना है कि वे इस नए नियम को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं करेंगे।
Related Articles
खेत पर कब्जे के विरोध में किसान को पीटा,अस्पताल में भर्ती,भू-माफियाओं ने लाठी-डंडों से किया घायल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026
बुलंदशहर पुलिस ने खोजकर मालिक को सौंपा:ककोड़ में 2 साल बाद मिला गुम हुआ मोबाइल,युवक ने किया धन्यवाद...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026

बुलंदशहर पुलिस ने 164 खोए मोबाइल फोन बरामद किए:कोतवाली नगर ने 26 फोन बरामद किए,45 लाख रुपये के फोन मालिकों को सौंपे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026