अमरपुर में भाकियू अराजनैतिक का विस्तार:30 से अधिक लोगों ने ली सदस्यता,अनुज शर्मा बने ब्लॉक मीडिया प्रभारी...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 25, 2025
खानपुर थाना क्षेत्र के गांव अमरपुर में गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने संगठन का विस्तार किया। युवा जिला अध्यक्ष ठाकुर शैलेंद्र आर्य के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गईं। अमरपुर निवासी रवि दत्त शर्मा के पुत्र अनुज शर्मा को ब्लॉक मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। आस मोहम्मद कुरैशी को ग्राम उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।कार्यक्रम में तीस से अधिक लोगों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। सत्तार कुरैशी को गांव का संरक्षक और अरमान कुरैशी को गांव का अध्यक्ष बनाया गया। युवा जिला अध्यक्ष ठाकुर शैलेंद्र आर्य ने कहा कि अनुज शर्मा की नियुक्ति से संगठन और मजबूत होगा। भाकियू अराजनैतिक के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी मांगेराम त्यागी के नेतृत्व में संगठन लगातार विस्तार कर रहा है।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026