हजारों महिलाओं को मिला मुफ्त गैस सिलेंडर:300 रुपए सब्सिडी मिलेगी,उज्ज्वला योजना के तहत दिवाली पर वितरित किए गए...TV Newsकल तक
Reporter kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 15, 2025
प्रदेश सरकार ने दीपावली और होली पर उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को निशुल्क गैस सिलेंडर देने का निर्णय लिया है। इस योजना से कुल 1.85 करोड़ लाभार्थियों को लाभ मिलेगा। पिछले साल 85 लाख महिला लाभार्थियों को इसका लाभ मिला था। जिले में भी 6 हजार से अधिक महिलाओं को मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर वितरित किए गए।
आधार प्रमाणित बैंक खाते में भेज दी जाएगी राशि...
ये गैस सिलेंडर बुधवार को जिला पंचायत सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में लाभार्थियों को दिए गए। जिलाधिकारी श्रुति शर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार 300 रुपये की सब्सिडी देगी, जबकि शेष राशि राज्य सरकार वहन करेगी। लाभार्थियों को एलपीजी सिलेंडर प्राप्त होने के पांच दिन बाद सब्सिडी की राशि उनके आधार प्रमाणित बैंक खाते में भेज दी जाएगी। इसका लक्ष्य महिलाओं को स्वच्छ ईंधन का उपयोग करने और उनके स्वास्थ्य में सुधार लाने में सहायता करना है। प्रदेश सरकार का उद्देश्य इस योजना के माध्यम से महिलाओं को दीपावली और होली जैसे त्योहारों पर आर्थिक राहत प्रदान करना है। इस अवसर पर विधायक लक्ष्मीराज सिंह, मीनाक्षी सिंह, देवेंद्र लोधी और एडीएम अभिषेक सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Related Articles
बुलंदशहर में कमल हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ईंट और खून से सनी शर्ट बरामद की...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026
लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रशासन अलर्ट, तीन जिम सील:अवैध निर्माणों और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कार्रवाई हुई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026

बुलंदशहर में पति के टोकने पर तांत्रिक बोला- चुप कर:भूत भगाने के लिए महिला को गंगा में डुबोकर मारा,कुछ नहीं होगा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026