शिकारपुर में प्रधान ने ट्रैक्टर खड़ा किया:पुलिस का रास्ता रोक कर दुष्कर्म के आरोपी को भगाया,31 लोगों पर केस, गाड़ी सीज...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 06, 2025
शिकारपुर में थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव चेहला में एक दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम के साथ ग्रामीणों ने बाधा उत्पन्न की। पुलिस टीम ने आरोपी अफजल को हिरासत में लिया था। गांव के प्रधान मोहम्मद रऊफ ने ट्रैक्टर से पुलिस का रास्ता रोक दिया। परचून दुकानदार इनाम और प्रधान ने अन्य ग्रामीणों को बुलाकर पुलिस को बहस में उलझा लिया। इस दौरान आरोपी को पुलिस की हिरासत से भगा दिया गया। थाना प्रभारी प्रेमचंद शर्मा के अनुसार, दरोगा रामेश्वर दयाल शर्मा की टीम सादे कपड़ों में आरोपी को पकड़ने गई थी। पुलिस ने गांव के प्रधान रऊफ, मुजम्मिल, इनाम, हुमायूं, शोएब, रजा मोहम्मद, सत्तार खां समेत 11 लोगों को नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कागजात नहीं दिखाने पर ट्रैक्टर को सीज कर लिया गया है। रास्ता रोकने वाले ट्रैक्टर की जांच में पता चला कि वह पीलीभीत के विजयपाल का है। पुलिस दुष्कर्म के आरोपी और अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि अभी तक किसी भी आरोपियों के लिए पुलिस टीम गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026