हरियाणवी सिंगर रोहित सरधाना महाकाली शोभायात्रा में होंगे शामिल:31 स्वरूप दिखेंगे,स्याना में नवरात्र की नवमी पर होगा आयोजन...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 30, 2025
स्याना में बुधवार को नवरात्र की नवमी पर माता महाकाली शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस शोभायात्रा में हरियाणवी सिंगर रोहित सरधाना शिरकत करेंगे। 'हर घर हनुमान चालीसा टीम' के नेतृत्व में रोहित सरधाना स्याना पहुंचेंगे। शोभायात्रा में माता महाकाली के 31 स्वरूपों का प्रदर्शन किया जाएगा। श्री आदर्श रामलीला कमेटी हर वर्ष नवमी के दिन इस शोभायात्रा का आयोजन करती है। इसमें महाकाली के अखाड़े में विभिन्न करतब भी दिखाए जाते हैं। इस वर्ष शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण हरियाणवी सिंगर रोहित सरधाना की प्रस्तुति होगी। इसके अलावा, वृंदावन और मथुरा के कलाकारों द्वारा बांके बिहारी का डोला भी निकाला जाएगा, जिसके लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। पुलिस प्रशासन ने शोभायात्रा के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। आयोजकों को नगर और आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में भीड़ जुटने की उम्मीद है। सीओ प्रखर पांडे ने बताया कि शोभायात्रा तय मार्गों से ही निकाली जाएगी और किसी भी नए रीति-रिवाज की अनुमति नहीं होगी। सीओ ने यह भी बताया कि शोभायात्रा के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहेगा। डीजे के डेसिबल स्तर भी शासन के निर्देशों के अनुसार होंगे। माहौल खराब करने का प्रयास करने वालों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से हथियारों का प्रदर्शन न करने और आपसी भाईचारे व आस्था के साथ शोभायात्रा में भाग लेने की अपील की।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026