बुलंदशहर में अवैध सोनपापड़ी फैक्ट्री पकड़ी गई:नकली घी-ड्राईफ्रूट का इस्तेमाल,दीपावली से पहले 3100 बॉक्स जब्त...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 26, 2025
बुलंदशहर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने अनूपशहर रोड पर एक अवैध सोन पापड़ी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। मुखबिर की सूचना पर जिलाधिकारी के निर्देश से की गई कार्रवाई में फैक्ट्री मालिक सचिन जैन को पकड़ा गया।
1200 बॉक्स सोनपापड़ी जब्त...
फैक्ट्री में बिना खाद्य लाइसेंस के दीपावली के लिए सोन पापड़ी के गिफ्ट पैकेट बनाए जा रहे थे। टीम ने 400 ग्राम के 1900 बॉक्स और 800 ग्राम के 1200 बॉक्स सोनपापड़ी जब्त किए। इन बॉक्स की कीमत करीब 1.5 लाख रुपए है। विभाग को फैक्ट्री से 1500 किलो मैदा, 1500 किलो चीनी और 600 किलो वनस्पति मिली। साथ ही 1200 लीटर रिफाइंड पामोलीन ऑयल, 100 किलो ग्लूकोज और 40 किलो पोहा भी बरामद हुआ। विभाग ने सोनपापड़ी और रंगीन पोहा के नमूने राजकीय प्रयोगशाला भेजे हैं। जांच में पता चला कि पैकिंग खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप नहीं थी। सोनपापड़ी में घी की जगह रिफाइंड तेल और वनस्पति का इस्तेमाल हो रहा था। पैकेट पर घी, बटर और ड्राईफ्रूट का उल्लेख था। लेकिन ड्राईफ्रूट की जगह रंगीन पोहा डाला जा रहा था। फैक्ट्री मालिक को वैध लाइसेंस लेकर खाद्य सुरक्षा नियमावली 2011 के अनुसार काम करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने फैक्ट्री में सोनपापड़ी के निर्माण और पैकिंग पर रोक लगा दी है। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। इस कार्रवाई में सहायक आयुक्त (खाद्य) विनीत कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी राम मिलन राना और सेनेट्री सुपरवाइजर बिहारी लाल शुक्ला मौजूद थे।
Related Articles
बुलंदशहर में कमल हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ईंट और खून से सनी शर्ट बरामद की...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026
लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रशासन अलर्ट, तीन जिम सील:अवैध निर्माणों और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कार्रवाई हुई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026

बुलंदशहर में पति के टोकने पर तांत्रिक बोला- चुप कर:भूत भगाने के लिए महिला को गंगा में डुबोकर मारा,कुछ नहीं होगा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026