बुलंदशहर में फेस हाजिरी नहीं लगाने पर कार्रवाई:समय पर नहीं आने वाले ऊर्जा निगम के 357 कर्मचारियों का जून का वेतन रोका...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
July 09, 2025

बुलंदशहर में ऊर्जा निगम के कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई है। जिलाधिकारी के निर्देश पर एनआईसी के अधिकारियों ने एक पोर्टल तैयार किया था।
फेस हाजिरी की व्यवस्था के बावजूद समय पर कार्यालय न पहुंचने वाले 357 कर्मचारियों का वेतन रोक दिया गया है। इस पोर्टल में कर्मचारियों का डाटा और कार्यालयों की लोकेशन फीड की गई थी।
जून माह के डाटा की जांच में यह मामला सामने आया। लेकिन कर्मचारियों ने इस व्यवस्था को गंभीरता से नहीं लिया। मुख्य अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि सभी कर्मचारियों को फेस हाजिरी लगाने के निर्देश दिए गए थे।
विभिन्न खंडों में तैनात कर्मचारियों का वेतन रोका गया है। इनमें देहात खंड के 35, खुर्जा खंड के 22, प्रथम परीक्षण खंड के 2, शहरी खंड के 48, ककोड़ खंड के 26, सिकंदराबाद खंड के 34, स्याना खंड के 36, परीक्षण खंड द्वितीय के 15, डिबाई खंड के 57, जहांगीराबाद खंड के 35, शिकारपुर खंड के 40 और परीक्षण खंड तृतीय के 7 कर्मचारी शामिल हैं।
मुख्य अभियंता ने स्पष्ट किया है कि फेस हाजिरी में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Related Articles

बुलंदशहर स्याना हिंसा में 38 दोषियों को सजा:इंस्पेक्टर सुबोध की हत्या,3 दिसंबर 2018 को हुई थी चिंगरावठी में हिंसा...TV Newsकल तक
By Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 02, 2025
मेरठ: किसान यूनियन मंडल अध्यक्ष के घर पर फायरिंग:अनिल चिकारा के किशोरपुर स्थित आवास पर अज्ञात व्यक्ति ने रात मे गोली चलाई... TV Newsकल तक
By Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 02, 2025
Delhi: शिक्षकों पर देशद्रोह का आरोप! SSC परीक्षा में धांधली, लाठीचार्ज और FIR पर क्या बोले ?...TV Newsकल तक
By Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 02, 2025