बुलंदशहर के अनूपशहर में 4 फीट बढ़ा गंगा का जलस्तर:5 बाढ़ चौकियां स्थापित की गईं, 24 घंटे कंट्रोल रूम शुरू...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
June 24, 2025

अनूपशहर में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। हरिद्वार में बढ़े जलस्तर का असर यहां दिखने लगा है। पिछले 24 घंटों में जलस्तर में 4 फीट की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
आसपास के गांवों की सुरक्षा के लिए 5 बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं। प्रशासन ने बाढ़ से निपटने की तैयारियां पूरी कर ली हैं।
ये चौकियां प्राइमरी स्कूल मुबारिकपुर बांगर, प्राइमरी स्कूल सिरौरा, प्राइमरी स्कूल शेरपुर, वन विभाग चौकी अहार अड्डा और तहसील मुख्यालय अनूपशहर में बनाई गई हैं।
तहसील के कक्ष क्रमांक-3 में 24 घंटे काम करने वाला बाढ़ कंट्रोल रूम बनाया गया है। लोग कंट्रोल रूम से 7088352320 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
एसडीएम प्रियंका गोयल ने बताया कि बाढ़ चौकियों पर विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। एसडीएम और तहसीलदार के सीयूजी नंबर पर भी बाढ़ से जुड़ी सूचनाएं दी जा सकती हैं।
इनमें लेखपाल, प्रधान, सचिव, रोजगार सेवक, एएनएम, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, सफाईकर्मी, शिक्षामित्र शामिल हैं। साथ ही विद्युत, सिंचाई, लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता और पशु चिकित्सक भी तैनात किए गए हैं।
नाविक बंटी के अनुसार पिछली रात से ही गंगा के जलस्तर में 2 फीट की वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि इस मौसम में गंगा का जलस्तर हर साल बढ़ता है।
Related Articles

बुलंदशहर स्याना हिंसा में 38 दोषियों को सजा:इंस्पेक्टर सुबोध की हत्या,3 दिसंबर 2018 को हुई थी चिंगरावठी में हिंसा...TV Newsकल तक
By Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 02, 2025
मेरठ: किसान यूनियन मंडल अध्यक्ष के घर पर फायरिंग:अनिल चिकारा के किशोरपुर स्थित आवास पर अज्ञात व्यक्ति ने रात मे गोली चलाई... TV Newsकल तक
By Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 02, 2025
Delhi: शिक्षकों पर देशद्रोह का आरोप! SSC परीक्षा में धांधली, लाठीचार्ज और FIR पर क्या बोले ?...TV Newsकल तक
By Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 02, 2025