बुलंदशहर में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार:4 डेबिट कार्ड और मोबाइल बरामद,8 लाख की धोखाधड़ी का है आरोपी...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 23, 2025
बुलंदशहर पुलिस ने साइबर ठगी के एक मामले में आरोपी लव कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खातों में फ्रॉड की कुल राशि 8,06,188 रुपये पाई गई है। मामला 5 अगस्त 2025 का है, जब लव कुमार ने प्रशांत वशिष्ठ के जन सेवा केंद्र से 30,000 रुपये की नकद राशि ली। ये पैसे साइबर फ्रॉड से जुड़े थे, जिसकी शिकायत मुजफ्फरनगर की नई मंडी थाने में दर्ज थी। इसके बदले उसने यूपीआई के माध्यम से 30,300 रुपये ट्रांसफर किए।
मामले की जांच जारी है..
21 सितंबर 2025 को लव कुमार फिर उसी जन सेवा केंद्र पर 50,000 रुपये निकालने आया। इस बार प्रशांत वशिष्ठ ने उसे पहचान लिया और साथियों की मदद से साइबर क्राइम थाने ले गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पूछताछ में लव कुमार ने खुलासा किया कि उसके साथी पवन कुमार और कृष्णपाल साइबर फ्रॉड करते हैं। वे पैसे उसके खाते में डालते हैं। वह इन पैसों को जन सेवा केंद्र या अन्य माध्यमों से निकालकर, अपना कमीशन काटकर उन्हें दे देता है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपी से चार डेबिट कार्ड और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। मामले की जांच जारी है।
Related Articles
खेत पर कब्जे के विरोध में किसान को पीटा,अस्पताल में भर्ती,भू-माफियाओं ने लाठी-डंडों से किया घायल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026
बुलंदशहर पुलिस ने खोजकर मालिक को सौंपा:ककोड़ में 2 साल बाद मिला गुम हुआ मोबाइल,युवक ने किया धन्यवाद...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026

बुलंदशहर पुलिस ने 164 खोए मोबाइल फोन बरामद किए:कोतवाली नगर ने 26 फोन बरामद किए,45 लाख रुपये के फोन मालिकों को सौंपे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026