खुर्जा में मकान गिरने से 4 मवेशियों की मौत:स्थानीय लोगों मलबा हटाया,घर के बाहर जाने से मालिक की जान बची...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 19, 2025
बुलंदशहर के खुर्जा में स्थित अरनिया के सुरजावली गांव में एक मकान देर रात अचानक गिर गया। मकान के मालिक उदयवीर सिंह पुत्र खेमचंद उस समय लघुशंका के लिए बाहर गए हुए थे। इस वजह से उनकी जान बच गई। मकान गिरने की आवाज सुनकर आसपास सो रहे लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने तुरंत मलबा हटाया और ग्राम प्रधान मिथलेश देवी को सूचना दी। मलबे में दबकर तीन बकरियों और एक घोड़े की मौत हो गई। ग्रामीणों ने हल्का लेखपाल सुमित कुमार को भी घटना की जानकारी दी। पीड़ित परिवार ने ग्राम प्रधान और प्रशासन से आर्थिक मदद की मांग की है। खुर्जा एसडीएम ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
Related Articles
खेत पर कब्जे के विरोध में किसान को पीटा,अस्पताल में भर्ती,भू-माफियाओं ने लाठी-डंडों से किया घायल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026
बुलंदशहर पुलिस ने खोजकर मालिक को सौंपा:ककोड़ में 2 साल बाद मिला गुम हुआ मोबाइल,युवक ने किया धन्यवाद...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026

बुलंदशहर पुलिस ने 164 खोए मोबाइल फोन बरामद किए:कोतवाली नगर ने 26 फोन बरामद किए,45 लाख रुपये के फोन मालिकों को सौंपे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026