अनूपशहर में 4 विद्यार्थियों ने जीते स्वर्ण पदक:योगासन प्रतियोगिता में जेपी विद्या मंदिर का दबदबा,कोच को मिला रजत...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 09, 2025
गाजियाबाद के डीएलएफ पब्लिक स्कूल में छठी राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। योगासन भारत और उत्तर प्रदेश योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर से 300 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। बुलंदशहर के अनूपशहर स्थित जेपी विद्या मंदिर सिटी कैंपस के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कुल 6 पदक जीते। धनंजय प्रताप सिंह ने एक स्वर्ण और एक रजत पदक प्राप्त किया। भवांश गौड़, प्रज्ञा शर्मा और गौरांशी कौशिक ने एक-एक स्वर्ण पदक हासिल किए। उत्तर प्रदेश योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव रोहित कौशिक ने बताया कि सभी विजेता अब राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे। विद्यालय के योगासन कोच अंकित कुमार सुराण ने रजत पदक जीता। विद्यालय की प्रधानाचार्या नीना चतुर्वेदी ने विजेता छात्रों और कोच को बधाई दी। इस सफलता से विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल है।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026