सिकंदराबाद में थार की टक्कर से एक युवक की मौत:4 दोस्त गंभीर घायल,बर्थडे पार्टी में जाते समय हादसा...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 03, 2025

सिकंदराबाद में एक तेज रफ्तार थार ने बर्थडे पार्टी के लिए जा रही एक स्विफ्ट कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। जिनका इलाज हायर ट्रामा सेंटर में चल रहा है। यह दुर्घटना कोतवाली सिकंदराबाद क्षेत्र के सिरोधन कट पर हुई। स्विफ्ट कार यू-टर्न ले रही थी, तभी तेज रफ्तार थार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्विफ्ट कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सिकंदराबाद के मोहल्ला जमाईपुरा निवासी फैसल अपने चार दोस्तों के साथ जन्मदिन की पार्टी मनाने रेस्टोरेंट जा रहा था। दिल्ली हाईवे सिकंदराबाद बाईपास पर सिरोधन कट से यू-टर्न लेते समय यह हादसा हुआ। हादसे में बर्थडे बॉय फैसल की मौके पर ही मौत हो गई। सभी घायलों को हायर मेडिकल सेंटर भेजा गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। जीशान और आदिल सहित चार अन्य युवक घायल हुए हैं। पुलिस ने थार गाड़ी को जब्त कर लिया है। पुलिस के अनुसार, मृतक के परिजनों की ओर से अभी कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026