बुलंदशहर में पहली पाली के 4,663 परीक्षार्थी अनुपस्थित...TV Newsकल तक

RKRTNत

Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक

November 02, 2026

बुलंदशहर में पहली पाली के 4,663 परीक्षार्थी अनुपस्थितः

27 केंद्रों पर 12 हजार परीक्षार्थी पंजीकृत, सुरक्षा के लिए तीन जोन बनाए

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (UP PET) रविवार को जिले में कड़े सुरक्षा पहरे और संगीनों के साये के बीच शुरू हुई। परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए थे। केंद्रों में प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली गई।

जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) विनय कुमार ने जानकारी दी कि परीक्षा के अंतिम दिन जिले में कुल 27 केंद्र बनाए गए हैं, जिन्हें सुरक्षा की दृष्टि से तीन जोन में विभाजित किया गया है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रत्येक केंद्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट और एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके अलावा, सभी परीक्षा केंद्रों पर आधुनिक सीसीटीवी कैमरों के जरिए हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है।

Published on November 02, 2026 by Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
    Built with v0