बुलंदशहर में भतीजियों की शादी के दिन चाचा की मौतः ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, शादी का सामान लेने जा रहा था...TV Newsकल तक

RKRTNत

Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक

November 02, 2026

बुलंदशहर में भतीजियों की शादी के दिन चाचा की मौतः ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, शादी का सामान लेने जा रहा था बाजार

बुलंदशहर में रविवार दोपहर करीब 12 बजे एक ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक अपनी भतीजियों के शादी का सामान लेने बाजार जा रहा था। आज ही घर में 2 भतीजियों की बारात आनी थी।

इसी दौरान जहांगीराबाद की ओर से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

Published on November 02, 2026 by Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
    Built with v0