बुलंदशहर में 48 घंटे में हत्या का खुलासा:आरोपी गिरफ्तार,जमीन विवाद में युवक ने की पड़ोसी की हत्या...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 17, 2025
बुलंदशहर में एक जमीन विवाद ने खूनी रंग ले लिया। थाना अगौता पुलिस और स्वाट टीम ने हत्या के आरोपी को 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दांव भी बरामद किया गया है। घटना 12-13 सितंबर की रात की है। नानक अपने घर की छत पर सो रहा था। इसी दौरान आरोपी सौरठ ने धारदार हथियार से उसकी गर्दन पर वार कर हत्या कर दी। अगले दिन मृतक के भाई बाला ने थाना अगौता में शिकायत दर्ज कराई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका गांव के रघुवीर से जमीन विवाद चल रहा था। नानक रघुवीर का साथ देता था। 12 सितंबर को सौरठ और रघुवीर के बीच झगड़ा हो रहा था। घटना से चार दिन पहले बजरी हटाने को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। इस दौरान नानक ने आरोपी को गाली दी। इससे नाराज होकर आरोपी ने हत्या की योजना बनाई। रात में जब नानक नशे में छत पर सो रहा था, आरोपी दांव लेकर उसके घर पहुंचा। हत्या के बाद आरोपी गांव से फरार हो गया। उसने नानक की गर्दन पर वार किया और चिल्लाने से रोकने के लिए उसका मुंह दबा दिया। पुलिस ने आरोपी को जौलीगढ़ से अख्तियारपुर जाने वाली सड़क से गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026