अमरपुर में 49 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण:ग्रामीणों को मिलेगी राहत,जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रयासों से बनी...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 11, 2025
बुलंदशहर के अमरपुर में 49 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण कार्य शुरू हो गया है। यह सड़क जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अतुल तेवतिया और जिला पंचायत सदस्य राफे खान के प्रयासों से बनाई जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क लगभग 50 साल से जर्जर हालत में थी। बरसात के समय गांव से निकलना मुश्किल हो जाता था, जिससे आवागमन में काफी परेशानी होती थी। सड़क निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में आसानी होगी और गांव की स्थिति में सुधार आएगा। निर्माण कार्य का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य राफे खान ने फीता काटकर किया। ग्रामीणों ने इस कार्य के लिए संबंधित जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर वर्तमान ग्राम प्रधान और समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026