जिला पंचायत अध्यक्ष ने 5 साल का रिपोर्ट कार्ड दिया:₹199.79 करोड़ से ग्रामीण इलाकों में कराए गए विकास कार्य...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
July 13, 2026
जिला पंचायत अध्यक्ष ने 5 साल का रिपोर्ट कार्ड दिया:₹199.79 करोड़ से ग्रामीण इलाकों में कराए गए विकास कार्य
बुलंदशहर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया ने आज नगर स्थित जिला पंचायत सभागार में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपने पांच वर्ष के कार्यकाल का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। उन्होंने दावा किया कि बीते पांच वर्षों में जनपद के हर गांव तक विकास कार्य पहुंचाए गए हैं। डॉ. अंतुल तेवतिया ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'अंतिम व्यक्ति तक विकास' (अंत्योदय) के विजन को ध्यान में रखते हुए कार्य किए गए। इन कार्यों पर कुल 199 करोड़ 79 लाख 85 हजार रुपये खर्च किए गए हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा, बीते 5 वर्षों में जनपद बुलंदशहर के ग्रामीण और पिछड़े इलाकों में कुल 199 करोड़ 79 लाख 85 हजार रुपये की लागत से रिकॉर्ड विकास कार्य कराए गए हैं।
Related Articles
गणेश विसर्जन से लौट रहे श्रद्धालुओं का 'छोटा हाथी' पलटा:अनूपशहर से लौटते समय दो गंभीर घायल, हाईवे पर लगा लंबा जाम...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026
राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद सांसद भोला सिंह नरसेना पहुंचे:जेसीबी से हुई फूलों की बारिश, ग्रामीणों ने रोड शो में किया जोरदार स्वागत...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026
काटने के बाद युवक ने डिब्बे में बंद किया सांप:खुद लेकर पहुंचा अस्पताल; डॉक्टरों ने बचाई जान...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026