बुलंदशहर के शिवालयों में सुबह 5 बजे से श्रद्धालुओं की लाइन:सावन का पहला सोमवार,सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट...TV Newsकल तक

RKRTNत

Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक

July 14, 2025

बुलंदशहर के शिवालयों में सुबह 5 बजे से श्रद्धालुओं की लाइन:सावन का पहला सोमवार,सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट...TV Newsकल तक

बुलंदशहर में सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई।

हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा शहर गुंजायमान हो उठा। सुबह 5 बजे से ही मंदिरों में भक्तों का आना शुरू हो गया।

खुर्जा के प्राचीन सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर दर्शन किए।

कई श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर दिनभर पूजा-अर्चना की।

भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

सावन के सोमवार को विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन की टीम सुबह से मंदिर परिसर में तैनात रही।

मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती के दर्शन, व्रत और जलाभिषेक से मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

भक्तों की सुविधा के लिए स्वास्थ्य विभाग ने प्राथमिक चिकित्सा कैंप लगाए। साथ ही पेयजल की विशेष व्यवस्था की गई।

Published on July 14, 2025 by Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
    Built with v0