बुलंदशहर में 'ऑपरेशन साइ-वज्र' के तहत 5 साइबर ठग गिरफ्तार:बैंक खातों से अन्य राज्यों में लाखों रुपए की धोखाधड़ी...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
July 14, 2026
बुलंदशहर में 'ऑपरेशन साइ-वज्र' के तहत 5 साइबर ठग गिरफ्तार:बैंक खातों से अन्य राज्यों में लाखों रुपए की धोखाधड़ी
बुलंदशहर पुलिस ने 'अभियान साइ-वज्र' के तहत पांच साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक (अपराध) नरेश कुमार के पर्यवेक्षण में विभिन्न थानों की पुलिस ने एनसीआरपी पोर्टल के डेटा का विश्लेषण कर इन आरोपियों को पकड़ा। इनके बैंक खातों से देश के विभिन्न राज्यों में लाखों रुपए की धोखाधड़ी के मामले जुड़े हैं। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में धारा 318(4) बीएनएस (BNS) और 66D आईटी एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने प्रत्येक आरोपी से जुड़ी धोखाधड़ी के विवरण भी साझा किए हैं। थाना खुर्जा नगर पुलिस ने नवलपुरा निवासी मोंटू (पुत्र चंद्र मोहन) को गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि उसके बैंक खाते के खिलाफ देश के विभिन्न राज्यों से साइबर धोखाधड़ी की 63 शिकायतें दर्ज थीं। मोंटू ने लोगों को झांसा देकर लगभग 2,24,624 रुपए की ठगी की थी। सिकंदराबाद पुलिस ने मोहल्ला अंसारियान के अतीबुर रहमान (पुत्र आतुर रहमान) को पकड़ा। उस पर विभिन्न राज्यों से दो शिकायतें थीं। वह पीड़ितों को फर्जी रिश्तेदार बनकर या नौकरी दिलाने का झांसा देकर 88,500 रुपए की साइबर ठगी करता था। थाना डिबाई पुलिस ने गालिबपुर निवासी जयश्री (पुत्री तेजपाल सिंह) को गिरफ्तार किया। उसने पीड़ित से धोखाधड़ी और अन्य ऑनलाइन माध्यमों का उपयोग कर 38,000 रुपये की साइबर ठगी की थी। अहमदगढ़ पुलिस ने गंगावास निवासी अभिषेक (पुत्र जगपाल) को गिरफ्तार किया। उसके बैंक खाते के खिलाफ कर्नाटक, तमिलनाडु, सहारनपुर और लखीमपुर खीरी जैसे राज्यों व जिलों से चार शिकायतें दर्ज थीं। अभिषेक ने लगभग 23,149 रुपये की ठगी की थी। जहांगीराबाद पुलिस ने ग्राम सलगवा निवासी अरविंद (पुत्र विनोद) को गिरफ्तार किया। उसके बैंक खाते के विरुद्ध महाराष्ट्र, तेलंगाना और बिहार जैसे राज्यों से साइबर धोखाधड़ी की शिकायतें मिली थीं, जिसमें लगभग 5,500 रुपए की ठगी का खुलासा हुआ है।
Related Articles
गणेश विसर्जन से लौट रहे श्रद्धालुओं का 'छोटा हाथी' पलटा:अनूपशहर से लौटते समय दो गंभीर घायल, हाईवे पर लगा लंबा जाम...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026
राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद सांसद भोला सिंह नरसेना पहुंचे:जेसीबी से हुई फूलों की बारिश, ग्रामीणों ने रोड शो में किया जोरदार स्वागत...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026
काटने के बाद युवक ने डिब्बे में बंद किया सांप:खुद लेकर पहुंचा अस्पताल; डॉक्टरों ने बचाई जान...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026