5 साल जेल में रहने के बाद युवक बरी:बुलंदशहर में सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो के आरोपों से अदालत ने किया दोषमुक्त...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 10, 2026
5 साल जेल में रहने के बाद युवक बरी:बुलंदशहर में सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो के आरोपों से अदालत ने किया दोषमुक्त
बुलंदशहर में करीब छह साल पुराने चर्चित दुष्कर्म मामले में विशेष पॉक्सो अदालत ने आरोपी राहुल को सभी आरोपों से दोषमुक्त कर दिया है। अतिरिक्त विशेष न्यायाधीश पॉक्सो अधिनियम (कोर्ट संख्या-1) विनीत चौधरी की अदालत ने साक्ष्यों की कमी और अभियोजन पक्ष के बयानों में विरोधाभास के आधार पर यह फैसला सुनाया। अदालत ने राहुल की रिहाई के आदेश दिए। राहुल पिछले करीब पांच साल से न्यायिक हिरासत में था। यह मामला दिसंबर 2020 का है। एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि उसकी 16 वर्षीय बेटी को राहुल और रोहित जबरन कार में बैठाकर ग्रेटर नोएडा ले गए और वहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था और चार्जशीट दाखिल की थी। मुकदमे की सुनवाई के दौरान दूसरे आरोपी रोहित की मौत हो गई, जिसके बाद उसके खिलाफ कार्रवाई समाप्त कर दी गई। दिसंबर 2020 में दर्ज हुआ था मुकदमा शिकायत के आधार पर पुलिस ने राहुल और रोहित के खिलाफ केस दर्ज किया था। आरोप था कि दोनों किशोरी को जबरन कार में बैठाकर ग्रेटर नोएडा ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने जांच के बाद दोनों को गिरफ्तार कर अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया था। इसके बाद मामला विशेष पॉक्सो अदालत में चला।
Related Articles
प्रेमी ने शादीशुदा प्रेमिका की हत्या कर शव दफनाया:साढ़ू के साथ मिलकर गला दबाया; अलीगढ़ में 2 महीने बाद मिली बॉडी...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • October 10, 2026
बुलंदशहर में कांग्रेस-AAP नेताओं पर पुलिस का पहरा:CJP के प्रोटेस्ट में दिल्ली जाने की आशंका, कई नेता हाउस अरेस्ट...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • October 10, 2026
बच्चों के विवाद के बाद दो पक्षों में जमकर पथराव:बुलंदशहर में ईंट-पत्थर चलने से कई लोग घायल, उपद्रवियों की पहचान कर रही पुलिस...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • October 10, 2026