बुलंदशहर में कांग्रेस-AAP नेताओं पर पुलिस का पहरा:CJP के प्रोटेस्ट में दिल्ली जाने की आशंका, कई नेता हाउस अरेस्ट...TV Newsकल तक

RKRTNत

Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक

October 10, 2026

बुलंदशहर में कांग्रेस-AAP नेताओं पर पुलिस का पहरा:CJP के प्रोटेस्ट में दिल्ली जाने की आशंका, कई नेता हाउस अरेस्ट

बुलंदशहर में सीजेपी के प्रोटेस्ट में दिल्ली जाने की आशंका के चलते कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान , प्रदेश उपाध्यक्ष महिला सभा अर्चना पांड़ा को पुलिस ने उनके घर में डिटेन कर लिया। इसके अलावा आम आदमी पार्टी के नेता विकास शर्मा को भी हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने सीजेपी के प्रोटेस्ट से कांग्रेस का कोई संबंध नहीं होने का हवाला दिया तब भी पुलिस नहीं मानी । बाद में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पुलिस के साथ ही एसएसपी से बुलंदशहर आकर मिले और जिलेभर में कांग्रेसियों को हिरासत में लेने पर नाराजगी व्यक्त की । पुलिस ने स्याना में कांग्रेस नेता साजिद चौधरी, फहीमुद्दीन मेवाती, मस्त हसन, डॉ इरफान, प्रमोद त्यागी को पुलिस ने हाउस अरेस्ट किया हुआ है। सचिन वशिष्ट आदि नेताओं को हाउस अरेस्ट शिकारपुर में शिवकुमार शर्मा, पहासू में नरेश बाल्मिकी, छतारी में डॉ शखावत, खुर्जा में कृष्ण मोहन सिंह, दानिश कुरैशी सिकंदराबाद में मुनेंद्र जाटव, हाजी फजल, बुलंदशहर में अर्चना पांडा, आशु कुरैशी, मनीष चतुर्वेदी, अनिल शर्मा, बिमलेश बाल्मीकि, सचिन वशिष्ट आदि नेताओं को हाउस अरेस्ट किया गया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने कहा कि नेताओं को हाउस अरेस्ट करना असंवैधानिक है। सीजेपी के कार्यक्रम से कोई मतलब कांग्रेस का नहीं है इसके बावजूद पुलिस नेताओं को परेशान कर रही है । उन्होंने कहा कि योगी मोदी सरकार डरी हुई है । हालांकि इस पर कोई भी पुलिस अधिकारी खुलकर बोलने को तैयार नहीं है।

Published on October 10, 2026 by Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
    Built with v0