खुर्जा में बड़े बेटे ने दी मुखाग्नि:पुलिस सुरक्षा के बीच हुआ पूर्व ब्लॉक प्रमुख का अंतिम-संस्कार,5 टीमें करेंगी जांच, चाकू बरामद...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 16, 2025

खुर्जा जंक्शन क्षेत्र के जहानपुर कला में पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनोद चौधरी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उनका शव उनके आवास पर मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के छोटे भाई सुधीर चौधरी की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद हुआ है। पोस्टमॉर्टम के बाद देर शाम शव को पैतृक गांव रामगढ़ी लाया गया। हजारों लोग अंतिम दर्शन के लिए मौजूद थे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। रामगढ़ी के श्मशान घाट पर विनोद चौधरी के बड़े पुत्र अनमोल ने उन्हें मुखाग्नि दी। ग्रामीणों ने हत्याकांड का जल्द खुलासा करने की मांग की है। जंक्शन क्षेत्र रिपोर्टिंग चौकी प्रभारी हिमांशु चौधरी ने बताया कि हत्याकांड की जांच के लिए पुलिस की पांच टीमें लगाई गई हैं। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026